‘स्ट्रेटन’ में एक्शन दृश्य करने में आनंद आया : कूपर

लंदन, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता डोमिनिक कूपर का कहना है कि उन्हें एक्शन फिल्म ‘स्ट्रेटन’ में खुद स्टंट दृश्य करने में आनंद आया।

इस फिल्म में 39 वर्षीय अभिनेता डोमिनिक एक स्पेशल बोट सर्विस अधिकारी जॉन स्ट्रेटन की भूमिका में हैं।

यह फिल्म एसबीएस अधिकारी डुनकेन फाल्कोनेर की किताबों पर आधारित है। इस फिल्म में शूट किए गए एक्शन दृश्यों के लिए डोमिनिक ने ‘बॉडी डबल’ की मदद लेने से इनकार कर दिया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, डोमिनिक ने कहा कि इस दौरान वह दुर्घटना में बाल-बाल हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें फिल्म में एक्शन दृश्य करने में आनंद आया।

डोमिनिक ने कहा, “मुझे ये दृश्य करते हुए काफी आनंद आया। अगर आप ये दृश्य करवाने वाली टीम पर भरोसा रखते हैं और खुद से कोशिश करते हैं, तो वह भरोसे के लायक हैं। इसमें शोध भी किया जाता है।”

अभिनेता को अपनी आगामी फिल्म ‘मामा मिया!’ के सीक्वल ‘मामा मिया-2’ का इंतजार है। इस सीक्वल में पहली फिल्म के सभी किरदारों की फिर से वापसी हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493