‘स्त्री’ की शूटिंग के दौरान श्रद्धा, राजकुमार को हुए पैरानॉर्मल अनुभव

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्त्री’ के निर्देशक अमर कौशिक का कहना है कि शूटिंग के समय श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव को कई तरह के अजीब अनुभवों का सामना करना पड़ा।

रात की शूटिंग के दौरान, मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे चंदेरी में शूटिंग के दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने टीम को आगाह किकया कि वह रात को इस सड़क पर शूटिंग नहीं करे लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और रात में शूटिंग चालू रखी। अचानक कई तरह के अजीब वाकये हुए, कैमरे का फोकस पुलर ठीक से काम नहीं कर पा रहा था, बिजली आ-जा रही ती और इसका बल्ब भी दिक्कत दे रहा था।

कौशिक ने आईएएनएस से कहा, “हमारी शूटिंग के एक दिन पहले कुछ स्थानीय लोग मेरे पास आए और कहा कि हम जिस सड़क की शूटिंग कर रहे हैं, वो हॉटिड है और वहां कोई नहीं जाता।”

‘स्त्री’ 31 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493