दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बदली छाने के साथ हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493