स्नूकर : सेल्बी ने दूसरी बार जीता यूके चैम्पियनशिप फाइनल खिताब

लंदन, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के स्नूकर खिलाड़ी मार्क सेल्बी ने अपने हमवतन रॉनी ओसुविलियन को फाइनल मुकाबले में मात देकर यूके चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।

यार्क में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में सेल्बी ने रॉनी को 10-7 से मात दी।

इंग्लैंड के 33 वर्षीय सेल्बी ऐसे छठे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही साल में विश्व चैम्पियनशिप और यूके चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किए हैं।

अपनी जीत के बाद सेल्बा ने कहा, “किसी भी मुकाबले में रूनी के साथ खेलना एक अच्छा अनुभव होता है और इससे आपको बढ़ावा भी मिलता है।”

सेल्बा ने कहा, “मैं अपने खेल के चरम पर रहना चाहता हूं और अगर मैंने अपना 60 प्रतिशत खेला होता, तो शायद मैं जीत हासिल नहीं कर पाता। जीत का अहसास काफी अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493