जयललिता की हालत नाजुक : अपोलो अस्पताल

चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की हालत नाजुक है। यह बयान सोमवार को अपोलो अस्पताल की ओर से जारी किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की हालत नाजुक है। यह बयान सोमवार को अपोलो अस्पताल की ओर से जारी किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जयललिता की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें ईसीएमओ और अन्य जीवन रक्षक सहायक प्रणालियों पर रखा गया है।

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता को रविवार को दिल का दौरा पड़ा था।

उनका इलाज चल रहा है और विशेषज्ञ उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘इंडिया टुडे’ समाचार चैनल से कहा था कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री खतरे से बाहर हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493