स्नैपडील ने गोजवास में 2 करोड़ डॉलर निवेश किया

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन रिटेल कंपनी स्नैपडील ने थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक कंपनी गोजवास में दो करोड़ डॉलर निवेश किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

स्नैपडील द्वारा कंपनी में यह दूसरे चक्र का निवेश है।

बयान में कहा गया है, “गोजवास में यह निवेश इस साल के शुरू में गोजवास और स्नैपडील के बीच हुई एक रणनीतिक साझेदारी के तहत किया गया है, जिसका मकसद भविष्य में क्षमता निर्माण करना और आपूर्ति श्रंखला परितंत्र को मजबूत करना है।”

कंपनी ने गत छह महीने में अपनी आपूर्ति समय में 70 फीसदी सुधार करने के लिए 10 करोड़ डॉलर निवेश किया है।

आपूर्ति श्रंखला को और मजबूत करने के लिए कंपनी अगले 12 महीनों में 20 करोड़ डॉलर और निवेश करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493