महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्र के लिए 3 एम्स को मंजूरी

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन राज्यों के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत महाराष्ट्र के नागपुर, आंध्र प्रदेश के मंगलागिरि और पश्चिम बंगाल के कल्याणी में नए एम्स 4,949 करोड़ रुपये के खर्च पर स्थापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “प्रस्तावित अस्पतालों की कुल बिस्तर क्षमता 960 होगी। इनमें शिक्षण, प्रशासनिक और आयुष खंड होंगे। इनमें ऑडीटोरियम, नर्सिग कॉलेज, रैन बसेरे, छात्रावास और आवासीय सुविधाएं भी होंगी।”

मंगलागिरी के एम्स पर 1,618 करोड़ रुपये, नागपुर के एम्स पर 1,577 करोड़ रुपये और कल्याणी के एम्स पर 1,754 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493