‘स्पाइडर मैन’ आइमैक्स में रिलीज को तैयार

लॉस एंजेलिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ दुनिया भर में सात जुलाई, 2017 को आईमैक्स थियेटरों में रिलीज होगी। फिल्म का शीर्षक तय होना बाकी है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट ने अपने छठे सिक्वल का निर्माण करने के लिए मार्वल स्टूडियोज के साथ साथ हाथ मिलाया है।

फिल्म में टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर की भूमिका में हैं, जबकि मारिसा तोमई उनकी आंटी के किरदार में हैं।

आईमैक्स के ग्रेग फोस्टर के मुताबिक, “आईमैक्स लंबे समय से मार्वल और सोनी के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने 2002 में ‘स्पाइडर-मैन’ के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दुनियाभर में प्रशंसकों के सामने पीटर पार्कर जैसा किरदार आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493