‘स्पाइडर मैन’ में काम का आनंद लिया : मेहर्शाला अली

लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता मेहर्शाला अली ने बताया कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स’ में अंकल आरोन के जटिल और आकर्षक किरदार को आवाज देने का लुत्फ उठाया।

अली ने आईएएनएस से कहा, “मैंने ‘.स्पाइडर-वर्स’ में अंकल आरोन की आवाज देने का लुत्फ उठाया।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह कॉमिक-बुक्स और एनिमेटेड फिल्मों दोनों में बेहद जटिल और आकर्षक किरदारों में से एक हैं।”

उन्होंने काह, “माइल्स के साथ उनका रिश्ता फिल्म के प्रमुख भावनात्मक पहलुओं में से एक है और मुझे लगता है कि कॉमिक बुक के प्रशंसकों को इस बात से बहुत खुशी होगी कि फिल्म निर्माताओं ने फिल्म में इस दिलचस्प किरदार को कैसे विकसित किया है।”

भारत में यह फिल्म सोनी पिक्चर्स एंटरटेंमेंट द्वारा लाई जा रही है। यह फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493