दिल्ली में सुबह ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह ठंड के साथ वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आईएएनएस को बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।

सुबह नौ बजे औसत पीएम2.5 का स्तर 186 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 346 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493