स्पाइसजेट को 72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 71.8 करोड़ रुपये रहा।

गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 124 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी के अध्यक्ष अजय सिंह ने एक बयान में कहा, “लगातार दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ हासिल हुआ है और इस उपलब्धि पर मुझे गर्व है। अभी हालांकि काफी दूर जाना है।”

सिंह ने कहा, “हम विकास, संचालन को भरोसेमंद बनाने और ऐन मौके पर प्रदर्शन को वापस विश्वस्तरीय बनाने पर ध्यान देते रहेंगे।”

लगातार सात तिमाही घाटा दर्ज करने के बाद 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी ने शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

2014-15 की आखिर तिमाही में कंपनी को 22.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493