स्पाइस के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र में वर्षा नाईक का जुम्बा

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हाल ही में जुम्बा फिटनेस सत्र आयोजित कर भारत लौटीं नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और उद्यमी जीन वर्षा नाईक का मानना है कि नृत्य और चुस्ती से एक सक्रिय जीवनशैली हासिल की जा सकती है। वर्षा को स्पाइस इंडिया क्लब की तरफ से इस सत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आमंत्रित किया गया था।

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हाल ही में जुम्बा फिटनेस सत्र आयोजित कर भारत लौटीं नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और उद्यमी जीन वर्षा नाईक का मानना है कि नृत्य और चुस्ती से एक सक्रिय जीवनशैली हासिल की जा सकती है। वर्षा को स्पाइस इंडिया क्लब की तरफ से इस सत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आमंत्रित किया गया था।

वर्षा ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन कल्चर एंड एक्सपेरियंस(स्पाइस), संयुक्त राष्ट्र में अपने कर्मचारियों के लिए फिटनेस इवेंट कराने को लेकर काफी उत्सुक था।

उल्लेखनीय है कि वर्षा नाईक एक नृत्यांगना, कोरियोग्राफर, और उद्यमी हैं, जो पिछले चार वर्षो से जुम्बा इंस्ट्रक्टर नेटवर्क की सदस्य हैं। उनका मानना है कि डांस और फिटनेस से एक सक्रिय जीवनशैली अपनाई जा सकती है।

उन्होंने बयान में कहा है, “संयुक्त राष्ट्र के स्पाइस क्लब की पहल से जुंबा सत्र आयोजित करना काफी उत्साहवर्धक रहा, क्योंकि यह मेरे लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें सक्रिय व स्वस्थ्य बने रहने के लिए उत्साहित करने का एक अच्छा अवसर था।”

बयान के अनुसार, वर्षा ने अपने सह इंस्ट्रक्टर जीन सुमति अय्यर के साथ मिलकर एक घंटे का जुंबा सत्र आयोजित किया और वह अब साप्ताहिक आधार पर इस सत्र को जारी रखने की योजना बना रही हैं।

बयान के अनुसार, पहले सत्र के बाद, लोगों को उनकी कक्षा बहुत पसंद आई और वर्षा को और सत्र लेने के लिए आमंत्रित किया गया। पसंदीदा संगीत, सरल निर्देशन और उच्च ऊर्जा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

बयान में कहा गया है कि वर्षा ने श्रोताओं की रुचि को देखते हुए स्पाइस क्लब के सदस्यों के लिए एक प्लेलिस्ट बनाई थी, जिसमें भारतीय सुर-ताल के साथ, बॉलीवुड का तड़का लगाया गया था।

वर्षा ने कहा, “इस तरह की कॉरपोरेट पहल कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की ओर सकारात्मक कदम है और मैं इस अवसर के लिए स्पाइस क्लब की आभारी हूं।”

बयान के अनुसार, वर्षा इसके पहले कई कॉरपोरेट इवेंट आयोजित कर चुकी हैं और वह अधिक से अधिक लोगों में फिटनेस की मुहिम फैलाना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493