स्पाइस मोबाइल्स ने एक्स लाइफ स्मार्टफोन श्रंखला पेश की

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। स्पाइस मोबाइल्स ने बुधवार को नई एक्स लाइफ श्रंखला के स्मार्टफोन बाजार में उतारे।

कंपनी ने प्रथम और दूसरी श्रेणी के शहरों के पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर यह फोन उतारा है।

कंपनी ने इस श्रंखला के तहत चार फोन पेश किए हैं – एक्सलाइफ-404, एक्सलाइफ-431 क्यू, एक्सलाइफ-431 क्यूलाइट और एक्सलाइफ-512। फोनों की कीमत 3,000 रुपये से 4,499 रुपये के बीच है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप सिंह ने कहा, “बाजार का सर्वेक्षण करने के बाद हमें 5,000 रुपये से कम कीमत वाले खंड में अवसर दिखा।”

उन्होंने कहा कि देश में एक बड़ी आबादी अब भी फीचर फोन उपयोग करती है और इसलिए फीचर फोनों को स्मार्टफोन में बदलने की एक कारोबारी संभावना मौजूद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493