बंगाल में राजमार्गो पर 25-30 हजार करोड़ रुपये निवेश होगा : गडकरी

हल्दिया, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में 2,000 किलोमीटर अतिरिक्त राजमार्ग का निर्माण करना चाहती है, जिस पर 25-30 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह बात बुधवार को यहां एक मंत्री ने कही। राज्य में पहले से 2,000 किलोमीटर का राजमार्ग मौजूद है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “हम राज्य में पहले से मौजूद 2,000 किलोमीटर राजमार्ग के अलावा 2,000 किलोमीटर अतिरिक्त राजमार्ग बनाना चाहते हैं।”

वह हल्दिया गोदी परिसर में एक जैविक डीजल वितरण इकाई का उद्घाटन कर रहे थे। इस इकाई के लिए जैविक डीजल की आपूर्ति इमामी एग्रोटेक करेगी।

उन्होंने बताया कि 2,000 अतिरिक्त राजमार्ग निर्माण के लिए राज्य में 25-30 हजार करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे।

गडकरी ने कहा कि वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करना चाहते हैं और इस पर उनके सुझाव लेंगे।

गत वर्ष दिसंबर में भी केंद्र ने राज्य के लिए 6,000 करोड़ रुपये के सड़क विकास पैकेज की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493