अमिताभ ने आईपीएन को बताया कि उन्होंने 17 मई को गृह विभाग, सहकारिता विभाग और राजस्व विभाग के साथ एलडीए के जन सूचना अधिकारी के नाम चार स्पीड पोस्ट महानगर पोस्ट ऑफिस से भेजे।
उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट के वेबसाइट के अनुसार इनमें तीन पत्र 27 मई को बहादराबाद में डिलीवर किए गए, जबकि राजस्व विभाग को भेजा पत्र 30 मई को शर्मा कंप्यूटर, बरेली को प्राप्त कराया गया।
अमिताभ ने पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश को आज भेजी शिकायत में उनके पत्र सही पते पर देने के साथ ही दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने और समुचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath