स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने वेलेंसिया को 3-1 से हराया

वेलेंसिया (स्पेन), 7 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने घर से बाहर खेलते हुए स्पेनिश लीग में वेलेंसिया को मेस्टाला स्टेडियम में रविवार को 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेजबान टीम एटलेटिको से पिछले 12 मुकाबलों में पहला मैच हारी है।

एटलेटिको के लिए पहला गोल एंटोने ग्रीजमान ने किया। उन्होंने 24वें मिनट में शानदार शूट कर गेंद को गोलपोस्ट में डाल कर टीम को पहली सफलता दिलाई।

वेलेंसिया ने जल्द ही पलटवार करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। डेनिस चेरीशेव ने 28वें मिनट में गोल कर टीम की मैच में वापसी कराई।

मध्यांतर के बाद कोच डिएगो सिमोने ने कारास्को और फार्नाडो टोरेस को मैदान में उतारा। टोरेस ने कोच के फैसले को सही साबित करते हुए 71वें मिनट में गोल कर एटलेटिको को एक गोल से आगे कर दिया।

कारास्को ने भी 85वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493