स्पेनिश लीग : नेमार की हैट्रिक, खिताबी दौड़ में बरकरार बार्सिलोना

मेड्रिड, 15 मई (आईएएनएस)। नेमार की हैट्रिक के दम पर स्पेनिश लीग में रविवार रात खेले गए मैच को जीतकर बार्सिलोना ने स्वयं को लीग की खिताबी दौड़ में बरकरार रखा हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एस्तादियो डे ग्रान कनारिया स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने लास पाल्मास को 4-1 से मात दी।

मैच के पहले हाफ में नेमार ने लुइस सुआरेज की ओर से मिले पास को 25वें मिनट में गोल में तब्दील कर बार्सिलोना का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद सुआरेज ने नेमार से मिले पास से गोल दागकर क्लब को 2-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद दूसरे हाफ में 63वें मिनट में प्रेडो बिगास ने गोल कर लास पाल्मास का खाता खोला।

पाल्मास की ओर से दूसरे हाफ में किए इस गोल की प्रतिक्रिया में बार्सिलोना के लिए नेमार ने दो और गोल दागे, जिनकी बदौलत स्पेनिश क्लब ने 4-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493