मेड्रिड, 13 मार्च (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना और एटलेटिको मेड्रिड ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग के 29वें दौर के अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
29वें दौर की समाप्ति के बाद बार्सिलोना और एटलेटिको के बीच आठ अंकों का अंतर है। इस दौर से पहले भी दोनों टीमों के बीच यही अंतर था।
बार्सिलोना ने जहां कमजोर गेटाफे को 6-0 से हराया वहीं एटलेटिको ने डेपोरेीवो ला कोरुना को 3-0 से मात दी।
अन्य मुकाबलों में सेले विगो ने रियल सोसिएदाद को अपने घर में 1-0 से हराया जबकि मालागा ने स्पोर्टिग गिजोन के हाथों 1-0 के अंतर से जीत छीन ली।
dharmpath.com dharmpath