स्पेनिश लीग : बार्सिलोना ने सेविला को हराया

सेविला (स्पेन), 7 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने रविवार को स्पेनिश लीग के कड़े मुकाबले में सेविला को 2-1 से मात दी।

रामोन सांचेज पिजुयान स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने क्लब के लिए अपना 500वां गोल भी दागा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अपने घर में खेल रही सेविला ने मैच की अच्छी शुरुआत की। विटोलो ने सर्जी रोबेटरे की गलती का फायदा उठाते हुए सेविला को बढ़त दिला दी। यह गोल 15वें मिनट में हुआ।

पहले हाफ की समाप्ति से दो मिनट पहले मेसी ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा। यह मेसी का बार्सिलोना के लिए 500वां गोल भी था।

बराबरी के स्कोर के साथ दूसरे हाफ में उतरीं दोनों टीमों की कोशिश बढ़त लेने की थी। बार्सिलोना के लिए खेलने वाले उरुग्वे के लुइस सुआरेज ने अपनी टीम के लिए 61वें मिनट में गोल कर उसे आगे कर दिया।

बार्सिलोना ने अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी और जीत हासिल की।

मेसी का यह सेविला के खिलाफ 27वां गोल था। इस मैच में बार्सिलोना मैथ्यू पिक, जोर्डी अल्बा और एलेक्स विडाल के बिना उतरी थी। यह सभी खिलाड़ी चोटिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493