स्पेनिश लीग : बार्सिलोना ने विलारियल को दी मात

विला रियल (स्पेन), 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के 15वें दौर में खेले गए मैच में विलारियल को 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में बार्सिलोना के लिए लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज ने गोल किया।

पहला हाफ दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने अपने खेल को और भी मजबूत किया।

सुआरेज ने 72वें मिनट पाको की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर बार्सिलोना का खाता खोला।

इसके बाद, मेसी ने 83वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को विलारियल पर 2-0 से जीत दिलाई।

ला सेरामीका स्टेडियम में खेले गए इस मैच को देखने के लिए 21,000 दर्शक मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493