स्पेनिश लीग : बेतिस को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचा एटलेटिको

मेड्रिड, 23 नवंबर (आईएएनएस)। रियल बेतिस को शनिवार को 1-0 से हराकर एटलेटिको मेड्रिड स्पेनिश लीग तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

एफसी बार्सिलोना पहले स्थान पर है। उसने शनिवार को खेले गए अहम मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड को 4-0 से हराया था।

तालिका में रियल 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

एक अन्य मैच में ईबार ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए विलारियल को 1-1 की बराबरी पर रोका।

इसी तरह, एथलेटिक बिल्बाओ को ग्रानाडा के खिलाफ 0-2 की चौंकाने वाली हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493