मेड्रिड, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में शनिवार रात रियल मेड्रिड और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी एटलेटिको मेड्रिड के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल ने इस मैच में एटलेटिको पर दबदबा बनाया था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाया।
इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ में 52वें मिनट में पेप ने रियल के लिए गोल दागा।
पेप के इस गोल की प्रतिक्रिया में मुकाबले के तय समय की समाप्ति से पांच मिनट पहले 85वें मिनट में एटलेटिको के स्ट्राइकर एंटोनी ग्रेजमान ने गोल दागा।
एंटोनी के इस गोल से दोनों क्लबों के बीच का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया।
इससे पहले खेले गए मुकाबलों में एस्पेनाल ने एलावेस को 1-0, मलागा ने बार्सिलोना को 2-0, विलारियल ने एथलेटित क्लब बिलबाओ को 3-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath