स्पेनिश लीग : रियल की जीत में बेंजेमा चमके

बिल्बाओ (स्पेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। करीम बेंजेमा के दो गोलों की मदद से रियल मेड्रिड ने बुधवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में एथलेटिक बिल्बाओ को 2-1 से हरा दिया।

इस जीत ने रियल को ला लीगा तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

इस सत्र में रियल के खिलाफ किसी टीम ने पहला गोल किया है।

बुधवार को ही खेले गए एक अन्य मैच में सेल्टा विगो ने दिग्गज एफसी बार्सिलोना को 4-1 से हरा दिया।

बार्सिलोना की इस हार ने रियल को तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने में मदद की।

रियल के पांच मैचों से 13 अंक हैं। सेल्टा और विलारियल के भी इतने ही अंक हैं लेकिन गोल अंतर के लिहाज से रियल आगे है।

बार्सिलोना और एटलेटिको एक अंक के अंतर से तालिका में नीचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493