लखनऊ, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई। दिन में आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी दर्ज किए जाने का अनुमान है, जिससे उमस में इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, कानपुर का 25.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath