लास पाल्मास (स्पेन), 14 मार्च (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने रविवार को कैनेरी आईलैंड्स में खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में लास पाल्मास को 2-1 से हरा दिया।
ग्रान कानारिया स्टेडियम में 26 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले में रियल के लिए मैच का पहला गोल 24वें मिनट में सर्गियो रामोस ने किया।
इसके बाद लास पाल्मास के लिए 87वें मिनट में विलियम जोस ने बराबरी का गोल किया। ऐसा लग रहा था कि यह मुकाबला बराबरी पर छूटेगा लेकिन जो मिनट बाद ही कासेमीरो ने जेसे रोड्रिग्वेज के कार्नर किक पर शानदार हेडर के जरिए गोल करते हुए रियल की जीत पक्की कर दी।
इस जीत ने स्पेनिश लीग तालिका में रियल को एटलेटिको मेड्रिड से चार अंक दूर पहुंचा दिया है लेकिन शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना से उसके अभी भी 12 अंक कम हैं।
बार्सिलोना ने शनिवार को गेटाफे को 6-0 के भारी-भरकम अंतर से हराया था।
dharmpath.com dharmpath