स्पेनिश लीग : लेगानेस- रियल सोसीदाद के बीच मैच ड्रॉ

लेगानेस (स्पेन), 25 अगस्त (आईएएनएस)। लेगानेस ने 0-2 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए स्पेनिग लीग में रियल सोसीदाद को 2-2 से ड्रॉ पर मजबूर कर दिया।

लेगानेस (स्पेन), 25 अगस्त (आईएएनएस)। लेगानेस ने 0-2 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए स्पेनिग लीग में रियल सोसीदाद को 2-2 से ड्रॉ पर मजबूर कर दिया।

लेगानेस के लिए दूसरे हाफ में नाबील अल झार ने दो गोल किए।

मेहमानों ने 11वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली थी। पहला गोल जुरुटुजा ने किया, वहीं छह मिनट बाद इलारा ने शुक्रवार को खेले गए मैच में रियल सोसीदाद को 2-0 से आगे कर दिया।

पहले हाफ में सोसीदाद की टीम 2-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ में अल झार ने 52वें मिनट में गोल कर लेगानेस का खाता खोला। मैच खत्म होने में जब दो मिनट का समय बचा था तब अल झार ने दूसरा गोल कर मैच ड्रॉ करा दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493