श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप शनिवार को बारूदी सुरंगों में विस्फोट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो जवान घायल हो गए।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ये घटनाएं केरन सेक्टर में सामान्य गश्त के दौरान हुई।
एक अधिकारी ने कहा, “एक विस्फोट गोगलदरा इलाके में हुआ और दूसरा बलबीर चौकी के समीप हुआ। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath