स्पेनिश लीग : लेवांते के खिलाफ सेविला ने खेला ड्रॉ

सेविले (स्पेन), 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में सेविला ने लीग सूची में 15वें स्थान पर काबिज लेवांते के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ मैच खेला।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर के इलाज के कारण चार मैच में अनुपस्थित रहे कोच एडुआडरे बेरिजो ने फुटबाल जगत में वापसी की।

स्पेनिश लीग में सेविला अपनी 1,000 जीत पूरी करने के बेहद करीब है, लेकिन इस ड्रॉ हुए मैच के कारण इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए क्लब को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

सेविला ने अब तक खेले गए 16 मैचों से 29 अंक हासिल किए हैं। वह लीग की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वह चौथे स्थान पर काबिज रियल मेड्रिड से दो अंक पीछे है।

इस ड्रॉ हुए मैच के साथ लेवांते के पास अब 17 अंक हो गए हैं। वह रेलेगेशन जोन से पांच अंक आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493