स्पेनिश लीग : शीर्ष पर मजबूत हुआ बार्सिलोना

मेड्रिड, 21 फरवरी (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में लास पाल्मास को 2-1 से हरा दिया। इस्रे साथ बार्सिलोना ने अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बार्सिलोना के लिए पहला गोल शुरूआती 40 मिनट में हुए। पहला गोल छठे मिनट में लुइस सुआरेज ने किया। यह गोल आंद्रे इनिएस्ता और जोर्डी एल्बा की मदद से हुआ।

लास पाल्मास ने जल्द ही बराबरी का गोल करके चौंका दिया। उसके लिए यह गोल विलियम जोस ने किया।

नेमार ने हालांकि 39वें मिनट में गोल करते हुए यह सुनिश्चित किया कि इस मैच से हासिल होने वाले तीन अंक बार्सिलोना के ही खाते में जाएंगे।

शनिवार को ही हुए एक अन्य मैच में इस्पानियोल ने डोपोरटीवा ला कोरूना को 1-0 से हराया जबकि रियल बेतिस और स्पोर्टिग गिजोन ने 1-1 से ड्रॉ खेला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493