स्पेन के उपप्रधानमंत्री को कैटालोनिया का अस्थायी प्रभार

मैड्रिड, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की सरकार ने शनिवार को कैटालोनिया का अस्थायी प्रभार स्पेन के उपप्रधानमंत्री सुराया सैन्ज डी सांतामारिया को सौंप दिया है। यह कदम क्षेत्र की स्वायत्तता छीनने के बाद उठाया गया है।

बीबीसी की खबरों के मुताबिक, यह कदम शुक्रवार को कैटालान संसद में आजादी की घोषणा के लिए हुए मतदान के बाद उठाया गया है।

कैटालान संसद के कदम के तुरंत बाद, स्पेनिश सीनेट ने प्रधानमंत्री मारियानो राजोय की सरकार को इस क्षेत्र पर प्रत्यक्ष शासन करने की शक्ति प्रदान कर दी। इस क्षेत्र ने एक अक्टूबर को आजादी के लिए एक जनमत संग्रह कराया था। इसे स्पेनिश संविधान ने अवैध करार दे दिया था।

स्पेनिश सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बुलेटिन प्रकाशित किया, जिसमें कैटालान नेता कार्ल्स पुइडेमोंट, उनके डिप्टी ओरियल जुकरस और सभी सरकारी सदस्यों को बर्खास्त कर दिया गया।

यह घोषणा मैड्रिड सरकार द्वारा शुक्रवार रात कैटालोनिया के स्वायत्तशासी मोस्सोस पुलिस बल के अध्यक्ष प्रमुख लुईस ट्रैपेरो अल्वारेज को पद से हटाने के कुछ घंटों बाद की गई है।

स्पेन ने 21 दिसंबर को क्षेत्रीय चुनाव की भी घोषणा की है।

स्वतंत्रता के लिए और इसके खिलाफ शुक्रवार रात से प्रदर्शनों का दौर जारी है और इसके शनिवार तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही मैड्रिड में स्पेन और संविधान की एकता के लिए एक रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

यूरोपिय संघ, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस ने स्पेन की एकता के प्रति समर्थन जताया है।

कैटालोनिया उच्चस्तर की स्वायत्तता के साथ स्पेन का एक अमीर और सबसे विशिष्ट क्षेत्र है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493