श्रीनगर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में एक पुलिसकर्मी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) में शामिल हो गया है। पुलिसकर्मी छुट्टी पर था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में प्रशिक्षण ले रहा चयन ग्रेड का कांस्टेबल इशफाक अहमद डार सप्ताह के प्रारंभ में छुट्टी लेकर कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में अपने घर गया था।
अधिकारियों ने कहा कि घर आने के बाद कांस्टेबल गायब हो गया और उसके परिवार ने इसकी रपट थाने में दर्ज कराई।
अधिकारियों ने कहा कि अब यह पता चला है कि वह लश्कर में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी भी जांच हो रही है।
सोशल मीडिया पर लापता कांस्टेबल की तस्वीरें एके-47 राइफल के साथ सामने आई थीं।
dharmpath.com dharmpath