स्पेन के शाही परिवार में कोविड-19 से पहली मौत, राजकुमारी मारिया चल बसीं

लंदन, 29 मार्च-स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस वायरस से शाही परिवार के किसी सदस्य की यह पहली मौत है। लंदन के मेट्रो अखबार ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि स्पेन के राजा फेलिप छठे की चचेरी बहन राजकुमारी का शुक्रवार को पेरिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

उनके छोटे भाई व बॉर्बन-परमा के प्रिंस सिक्स्टस हेनरी ने उनके निधन की घोषणा की। वहीं स्पेन में वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5982 हो गई है, जो इटली में मरने वालों की संख्या (10,023) के बाद दूसरी सबसे अधिक संख्या है।

बॉर्बन-परमा रॉयल फैमिली की राजकुमारी मारिया टेरेसा का जन्म 28 जुलाई, 1933 को पेरिस में हुआ था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स प्रिंस का भी कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है।

हालांकि बीते सप्ताह एक प्रवक्ता ने बताया था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493