मैड्रिड, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन की पुलिस ने जिहादी विचारधारा फैलाने के संदेह में मंगलवार को एक 25 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कहा है कि मंगलवार को हुई यह गिरफ्तारी जून में चलाए गए एक पुलिस अभियान का परिणाम है, जिसके तहत पाकिस्तान के तीन भाइयों को ‘बेहद कट्टरपंथी विचारधारा’ वाला जिहादी संगठन गठित करने में भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।
संदिग्ध ने कथित तौर पर आत्मघाती हमलों के वीडियो पोस्ट करने, आतंकवादी संगठनों और उनके सरगनाओं की सराहना करने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने के लिए अपने फेसबुक पेज का इस्तेमाल किया था।
इस गिरफ्तारी के बाद 2015 की शुरुआत से स्पेन में आतंकवाद से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए लेगों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है।
dharmpath.com dharmpath