भावनपुर थाने के अब्दुल्लापुर गांव निवासी समर अब्बास का कहना है कि उनके मकान पर गांव के दबंगों ने फर्जी बैनामा बनाकर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट भी की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने भावनपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज की। उनका आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों की मदद करने के बजाए, उन्हें थाने से भगा दिया।
समर अब्बास अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आत्मदाह का प्रयास किया जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने विफल कर दिया। पुलिस ने अब्बास समेत परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
dharmpath.com dharmpath