स्पेन में टीम के अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं होंगे अर्णब

कोलकाता, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एटलेटिको डी कोलकाता के लिए खेलने वाले भारतीय टीम के फुटबाल खिलाड़ी अर्णब मोंडाल स्पेन में सत्र से पहले आयोजित होने वाले अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं होंगे।

उन्होंने कहा है कि दो अक्टूबर को चेन्नयइयन एफसी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उनके पास करने के लिए काफी कुछ है।

एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, “सत्र से पहले अभ्यास शिविर छोड़ना काफी मुश्किल होता है। मुझे दूसरों की अपेक्षा ज्यादा तेजी से मेहनत करनी होगी।”

लीग के पहले संस्करण की विजेता टीम गुरुवार सुबह ही यहां पहुंची है।

अर्णब कलकत्ता फुटबाल लीग (सीएफएल) में हिस्सा लेने के कारण क्लब के साथ अभ्यास नहीं कर पाएंगे। वह इस टूर्नामेंट में ईस्ट बंगाल के लिए खेलेंगे।

उन्होंने कहा, “एक पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी इस बारे में कुछ नहीं कर सकता। कार्यक्रम जिस तरह का होता है आपको उस तरह से खेलना पड़ता है।”

लीग के आने वाले सत्र के लिए स्पेन की विश्व विजेता टीम के सदस्य फ्रांसिसको मोलिना एटलेटिको के कोच होंगे। वह हमवतन एंटोनियो हाबास का स्थान लेंगे जो लीग के अन्य क्लब एफसी पुणे सिटी में चले गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493