स्पेसएक्स का फाल्कन हैवी मंगलवार को भरेगा पहली उड़ान

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स का नया भार वहन करने में सक्षम रॉकेट फाल्कन हैवी मंगलवार को पहली उड़ान भरने को तैयार है। यह जानकारी कंपनी के सीईओ एलोन मस्क ने दी।

मस्क ने कहा, “फाल्कन हैवी को मंगलवार को अपराह्न् 1.30 बजे को लांच किया जाएगा।”

फाल्कन हैवी जब फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर स्थित नासा के ऐतिहासिक लांचिंग पैड 39ए उड़ान भरेगा, तो यह दुनिया में सबसे शक्तिशाली ऑपरेशनल रॉकेट होगा।

करीब पचास साल पहले जिस पैड से मानव का चांद पर जाने का सफर शुरू हुआ, उसमें स्पेसएक्स ने अपने फाल्कन 9 और फाल्कन हैवी रॉकेटों के अनुकूल बदलाव लाया है।

मस्क ने जनवरी में ट्वीट करके कहा, “केप केनेडी स्थित अपोलो लांचपैड 39 ए से छह फरवरी को फाल्कन हैवी की पहली उड़ान का लक्ष्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493