जम्मू, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर नियंत्रण रेखा (एलओसी) व अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीते तीन सास में भारत के साथ संघर्ष विराम समझौते का 834 बार उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस उल्लंघन से 97 लोगों की मौत हुई व 383 अन्य घायल हुए हैं।
सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक विधायक के प्रश्न के लिखित उत्तर में ऊपरी सदन में महबूबा ने कहा कि मरने वालों में 41 नागरिक व 56 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा 2017 में 379 बार, 2016 में 233 व 2015 में 222 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया।
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलीबारी में नागरिकों के मारे जाने का विवरण देते हुए कहा कि 2017 में 13, 2016 में 13 व 2015 में 16 लोग मारे गए।
उन्होंने कहा कि 383 घायलों में 233 नागरिक व 150 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath