‘स्पोर्ट इंडिया-2017’ की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन एक्जिबिशन सर्विसेज द्वारा 22 से 24 अगस्त तक आयोजित स्पोर्ट एवं फिटनेस सामानों की भारत की सबसे बड़ी तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘स्पोर्ट इंडिया-2017’ का गुरुवार को समापन हुआ।

प्रदर्शनी के अंतिम दिन डांस और स्पोर्ट फैशन शो हुआ। डांस और स्पोर्ट फैशन शो में खेल परिधान में नए खेल उत्पाद लेकर मशहूर मॉडल रैंप पर उतरे। ‘स्पोर्ट इंडिया-2017’ के समापन पर देश एवं विदेश से प्रदर्शनी में आए खेल एवं फिटनेस सामग्री उत्पादको को समान्नित भी किया गया।

‘स्पोर्ट इंडिया-2017’ प्रदर्शनी के कई स्टॉलों ने अपने उत्पादों से लोगों को लुभाया। इसमें बैडमिंटन के प्रति लोगों का काफी रुझान देखा गया।

प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के सहयेाग से किया गया। इंडियन एक्जिबिशन सर्विसेज के उत्पादक प्रमुख स्वदेश कुमार ने बताया कि भारत, चीन, ताईवान, मलेशिया, कोरिया एवं जापान के स्पोर्ट्स गुड्स एवं फिटनेस उद्योग की 113 से अधिक बड़ी कंपनियों ने इस मेले में भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493