स्मार्टफोन की बिक्री में होगी 60 फीसदी बढ़ोतरी : एसोचैम

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सस्ते स्मार्टफोन जिनमें कैमरा और इंटरनेट जैसे फीचर शामिल हैं, की बिक्री 2016-17 के दौरान 16 करोड़ तक होने की संभावना है जबकि साल 2015-16 के दौरान यह आंकड़ा 10 करोड़ था। एसोचैम द्वारा किए गए अध्ययन में बुधवार को यह जानकारी सामने आई।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सस्ते स्मार्टफोन जिनमें कैमरा और इंटरनेट जैसे फीचर शामिल हैं, की बिक्री 2016-17 के दौरान 16 करोड़ तक होने की संभावना है जबकि साल 2015-16 के दौरान यह आंकड़ा 10 करोड़ था। एसोचैम द्वारा किए गए अध्ययन में बुधवार को यह जानकारी सामने आई।

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के बीच जहां स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है, वहीं इसके कारण डिजिटल कैमरा की बिक्री घट रही है। इस अध्ययन में कहा गया है कि पिछले साल डिजिटल कैमरों की बिक्री में 35 फीसदी कमी देखी गई।

एसोचैम के सचिव डी. एस. रावत ने बताया, “प्रौद्योगिकी इतनी जल्दी बदल रही है कि इसे विकसित करने वालों को समय से आगे सोचने की जरूरत है। नहीं तो आज जो चीज सबसे ज्यादा बिक रही है वह जल्दी ही चलन से बाहर हो सकती है।”

उन्होंने कहा कि देश में स्मार्टफोन की मांग पिछले एक साल में तेजी से बढ़ी है और इसका एक कारण सोशल नेटवर्किं ग साइटों में आई तेजी है।

रावत कहते हैं, “देश के ज्यादातर युवा ऑनलाइन तस्वीरें साझा करते हैं। यह मेट्रो शहरों में नया चलन है जिसके कारण स्मार्टफोन की जरूरत बढ़ रही है।”

इस अध्ययन में कहा गया है कि 2013 में कुल 4.4 करोड़ स्मार्टफोन बिके थे, जो 2016 में बढ़कर दोगुने से ज्यादा 10 करोड़ हो गया। अब 2017 में 16 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री होने का अनुमान है।

अध्ययन के मुताबिक लगभग 75 फीसदी स्मार्टफोन की बिक्री टियर 1 और टियर 2 श्रेणी के शहरों में हो रही है। स्मार्टफोन और टैबलेट की बिक्री बढ़ने के कारण पर्सनल कंप्यूटर और एमपी3 प्येलर की बिक्री घटती जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493