स्मार्ट शहर मिशन को मंजूरी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को स्मार्ट शहर मिशन को मंजूरी दे दी, जिसके तहत 100 स्मार्ट शहरों का विकास किया जाएगा, जिनमें उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और शहरी जीवन स्तर बेहतर किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि इस परियोजना पर 48 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 50 हजार करोड़ रुपये खर्च के साथ अटल मिशन फॉर रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ 500 सिटीज (अम्रुत) को भी मंजूरी दी गई।

अगले पांच साल में दो नए शहरी मिशन के तहत शहरी विकास पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने की भी मंजूरी दी गई।

स्मार्ट शहर मिशन के तहत चुने गए शहर को पांच साल तक 100 करोड़ रुपये सालाना केंद्रीय सहायता मिलेगी। शहर का चुनाव ‘शहर चुनौती प्रतियोगिता’ के जरिए होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493