नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की आईएएस अधिकारी स्मिता नागराज ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।
नागराज 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव नागराज यूपीएससी सदस्य के रूप में सितंबर, 2023 तक पद पर बनी रहेंगी।
dharmpath.com dharmpath