स्मृति ईरानी अमेठी में

लखनऊ, 16 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंची हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने ईरानी का शानदार स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईरानी का जोरदार स्वागत किया। वह तिलोई इलाके में एक जनसभा को संबोधित करेंगी और स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित एक ‘खिचड़ी भोज’ में हिस्सा लेंगी।

पार्टी के जिलास्तर के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं जानने के लिए उनसे मुलाकात भी करेंगी।

यह पहला मौका है जब ईरानी अमेठी में रात बिताएंगी।

उल्लेखनीय है कि 2014 के आम चुनाव में ईरानी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493