लॉस एंजेलिस, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। संगीत सम्राट साइमन कॉवेल का कहना है कि वह अपनी स्मोकिंग और शराब पीने की लत से छुटकारा पाने के लिए जूझ रहे हैं।
साइमन को अक्टूबर में लंदन स्थित अपने घर में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने शराब और स्मोकिंग छोड़ने की कसम खाई थी।
वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, साइमन अभी इसमें अधिक कामयाब नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा, “जब मैं सुबह उठा तो मैने सोचा कि क्या यह स्वर्ग है? इसके बाद मुझे अहसास हुआ कि ऐसा नहीं है। मुझे महसूस हुआ जैसे मेरी गर्दन टूट गई है क्योंकि डॉक्टर मुझे हिलने नहीं दे रहे थे और मैं ईश्वर को याद कर रहा था।”
वह कहते हैं, “जब आपको नहीं पता होता कि क्या गलत है और न ही उन्हें तब यह डराने वाला होता है। जांच में सिर्फ इतना पता चला कि रक्त दबाव कम है। यह चेताने वाला था। अब मैं थोड़ा स्थिर हूं और अच्छी नींद ले पा रहा हूं।”
साइमन फिलहाल, ‘एक्स फैक्टर’ में बतौर जज नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath