नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से नौ रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 26 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं और दो के समय में बदलाव किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath