बेमौसम उच्च तापमान के चलते बर्फ पिघलने से कार्यक्रम के आयोजक बाहर से बर्फ मंगवाने को मजबूर हो गए।
इससे पहले भी ऐसे कई साल रहे हैं, जिनमें कम बर्फबारी हुई थी, लेकिन यह पहली बार है जब ट्रेन के जरिए हजारों मील की दूरी तय कर स्थानीय सप्लाई को पूरा किया गया है।
मशहूर स्लैज डॉग रेस की एक परंपरा रही है। यह परंपरा 40 सालों से भी पुरानी है। इस दौड़ के लिए हजारों कुत्ते और लोग एक छत के नीचे एकजुट होते हैं।
इस साल बर्फ की कमी के चलते रेस को 11 मील से घटाकर तीन मील कर दिया गया, लेकिन आयोजकों को पूरा भरोसा है कि दर्शकों को इस रेस में कोई कमी नहीं लगेगी।
dharmpath.com dharmpath