डाटा मूल्य पर दबाव से कंपनियों का मार्जिन घटा : मोर्गन स्टेनले

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। रिलायंस जियो इंफोकॉम द्वारा देश में 4जी सेवा लांच किए जाने से काफी पहले ही मोर्गन स्टेनले ने कहा कि मूल्य निर्धारण पर दबाव के कारण डाटा सेवा प्रदाता कंपनियों का मार्जिन घट रहा है।

निवेश बैंक ने कहा, “वित्त वर्ष 2016 से 2018 तक उद्योग की आय वृद्धि का पूर्वानुमान हम तीन फीसदी घटाते हैं और यह अनुमान जाहिर करते हैं कि वित्त वर्ष 2015 और 2020 के बीच उद्योग की आय की सालाना चक्रवृद्धि दर सात फीसदी रहेगी, जो पहले आठ फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया था।”

मोर्गन स्टेनले की रिपोर्ट के मुताबिक डाटा वोल्यूम की दहाई अंकों की विकास दर के बाद भी आय वृद्धि दर उच्च एकल अंकों है।

रिपोर्ट के मुताबिक, “बढ़ते संचालन खर्च के कारण एबिटा पर दबाव बढ़ गया है।”

रिलायंस जियो के संदर्भ में निवेश बैंक ने कहा, “जियो 10 सर्किलों में 800 मेगाहट्र्ज परीक्षण कर रही है और रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के साथ स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग के मुताबिक मध्य मार्च तक आठ और सर्किलों में स्पेक्ट्रम हासिल कर सकती है।”

उल्लेखनीय है कि अनिल अंबानी की आरकॉम तेजी से देश में निजी कंपनियों के पास मौजूद कुल स्पेक्ट्रम के 20 फीसदी पर नियंत्रण हासिल करने की तरफ बढ़ रही है और सभी 22 सर्किलों में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में जियो के साथ स्पेक्ट्रम साझेदारी करने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “रिलायंस जियो की लांचिंग पूरे देश में 2016 के मध्य में हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493