गांसो ने साओ पाउलो के लिए खेला 200वां मैच

रियो डी जेनेरियो, 6 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के प्लेमेकर पाउलो हेनरिक गांसो ने अपने क्लब साओ पाउलो के लिए 200वां मैच खेला, लेकिन यह मैच उनके लिए यादगार नहीं बन सका क्योंकि उनकी टीम साओ बेर्नाडो से 1-2 से हार गई।

गांसो ने 2008 में अपने सांतोस क्लब के लिए पहला मैच खेला था। सांतोस ने गांसो और नेमार को खोजा था। नेमार तो यूरोप चले गए, लेकिन गांसो ब्राजील में ही रहकर फुटबाल खेला।

ब्राजील में रहकर खेलते हुए गांसो ने कुल तीन स्टेट चैम्पियनशिप (2010, 2011 और 2012) जीते तथा 2011 में कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब जीता।

साओ पाउलो के साथ गांसो सितम्बर 2012 में जुड़े थे। अब तक वह क्लब के लिए 19 गोल कर चुके हैं और 43 गोल करने में साथियों की मदद कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493