नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। स्लोन वाल्व कंपनी (स्लोन) ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में हेल्थ फॉसेट और एंगल वाल्व लांच किए। स्लोन हेल्थ फॉसेट और एंगल वाल्व को विशेष रूप से मॉल, हवाईअड्डा, रेलवे स्टेशन और कार्यालय जैसे स्थानों के उच्च यातायात वाशरूम और शौचालयों के लिए बनाया गया है।
कंपनी की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, स्लोन के हेल्थ फॉसेट और एंगल वाल्व उच्च गुणवत्ता वाली जस्ता सामग्री से बने होते हैं, जो विभिन्न प्रकार की स्थितियों का सामना कर सकते हैं और रिसावों का प्रतिरोध कर सकते हैं, जो भारत जैसे पानी की कमी वाले देश के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ फॉसेट स्थापित करना और उपयोग करना आसान है और यह एक लचीले 1.2 एम, क्रोम-प्लेटेड नली के साथ आता है।
स्लोन इंडिया के प्रमुख (भारत) अनूप त्रिपाठी ने कहा, “प्लंबिंग उत्पादों के निर्माण में स्लोन विश्व भर में प्रतिष्ठित है। हेल्थ फॉसेट और एंगल वाल्व भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध सबसे विश्वसनीय उत्पादों में भी शामिल है। ये उत्पाद लंबे समय तक टिकाऊं हैं और अधिक उपयोग को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath