‘4 बीमा कंपनियों के एकीकरण से बढ़ेगा कारोबार, घटेगा खर्च’

चेन्नई, 12 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन (एआईआईईए) ने सभी चारों बीमा कंपनियों के एकीकरण की मांग की है, ताकि कारोबार में तेज वृद्धि हो। यह संगठन सरकारी बीमा कंपनियों का सबसे प्रमुख संगठन है।

एआईईईए (जनरल इंश्योरेंस) की स्थायी समिति के सचिव संजय झा ने बताया, “केंद्र सरकार तीन गैर जीवन बीमा कंपनियों- युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और नेशनल इंश्योरेंस के एकीकरण की योजना बना रही है (न्यू इंडिया इंश्योरेंस को छोड़कर)।”

उन्होंने कहा कि सरकार इन तीन कंपनियों के एकीकरण की योजना इसलिए बना रही है, ताकि इनका विनिवेश किया जा सके।

झा के मुताबिक, उनका संघ एकीकरण के विचार का समर्थन करता है, बशर्ते कि इसके तहत चारों कंपनियों का एकीकरण किया जाए, जिसमें न्यू इंडिया इंश्योरेंस भी शामिल हो।

झा ने आगे कहा, “चारों कंपनियों के एकीकरण से उनमें आपसी अस्वास्थकर प्रतिस्पर्धा रुकेगी और विपणन पर होनेवाले खर्च में कमी आएगी। इसके अलावा कंपनी की जोखिम उठाने की क्षमता भी बढ़ जाएगी, जिसे पुनर्बीमा का प्रीमियम कम होगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी।’

ऐसे समय में जब बैंकिंग क्षेत्र की यूनियनें सरकारी बैंकों के एकीकरण के खिलाफ है। यह सरकारी बीमा कंपनियों के यूनियन की बिल्कुल ही विपरीत मांग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493