स्लोवेनियाई हॉकी खिलाड़ी जेगलिक डोप टेस्ट में फेल

प्योंगचांग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। स्लोवेनिया के आइस हॉकी खिलाड़ी जीगा जेगलिक के डोप टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है।

प्योंगचांग में जारी शीतकालीन ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे जेगलिक के डोप नमूने में ‘फेनोटेरोल’ की मात्रा पाई गई है।

खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, डोप टेस्ट में फेल होने के कारण जेगलिक को अगले 24 घंटे में ओलम्पिक खेल गांव से जाना होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जेगलिक ने अपनी टीम के साथ प्रीलेमिनरी दौर के तीनों मैच खेले। प्रतियोगिता के दौरान डोप टेस्ट में वह फेल हो गए। उन्होंने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन की बात को स्वीकार किया है। इस कारण उन्हें प्रतियोगिता से निलंबित कर दिया गया है।

सीएएस ने अपने एक बयान में कहा, “जेगलिक 24 घंटे के भीतर ओलम्पिक खेल गांव से चले जाएंगे। खिलाड़ी के खिलाफ जांच का मामला जारी रहेगा और शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के समाप्त होने के बाद अंतिम फैसला सुनाया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493